Breaking News

गैंगस्टर अपराधी बने भाजपा के बैनर का हिस्सा, विपक्षियों को मिला मौका


भाजपा का चोला ओढ़ अपराध छुपाने की फिराक में हिस्ट्रीशीटर अपराधी, अपराध मुक्त समाज की बात करने वाली भाजपा सरकार में अपराधियों को मिली पनाह, एक अखबार में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का प्रकाशित बैनर बना चर्चा का विषय

उन्नाव। विकासखण्ड क्षेत्र में भाजपा का एक बैनर उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब ब्लॉक से छपे शुभकामना संदेश के बैनर में हिस्ट्रीशीटर व अवैध शराब माफियाओ के फोटो को बैनर में जगह दी गई। जिसको लेकर क्षेत्र की विपक्षी पार्टियों के नेता व क्षेत्रीय लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

बतातें चलें कि फतेहपुर चौरासी विकासखण्ड के अन्तर्गत ब्लॉक से शुभकामना संदेश का एक बैनर बनाया गया था। जिसमे गैंगस्टर व अवैध शराब के व्यापारियों का फोटो भी छापा गया। बीते कुछ वर्षों पहले कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए शराब काण्ड के आरोपी राहुल पाल पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही कानपुर में हुए शराब काण्ड में जहरीली शराब से दर्जन भर से अधिक लोगों के आंखों की रोशनी जाने का मामला हुआ था व कुछ लोगो के मौत होने की बात भी सामने आई थी। जिस मामले में फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राहुल पाल को दोषी पाया गया था। जिसका आपराधिक इतिहास कानपुर के कई थानों में दर्ज है। वही दूसरे विजयदीप मिश्रा जिस पर फतेहपुर84 थाने में ही बलवा कराने का मामला दर्ज है। उन्हें भाजपा ने अपने बैनर में जगह दी। जिससे स्वच्छ छवि के भाजपाइयों में रोष है वही विपक्षी पार्टियों को सरकार पर निशाना साधने के लिए एक और मौका मिला है।

जानकारी के अनुसार इन दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियो को थाने में खुलेआम घूमने को लेकर एक पखवाड़ा पहले कई अखबारों में खबरे प्रकाशित हुई थी जिसके बाद भी भाजपा व क्षेत्रीय नेताओ ने कोई सीख नहीं ली। 

कोई टिप्पणी नहीं