Breaking News

गरीब और पिछड़ों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार : पंकज चौधरी

श्री रामजानकी टाइम्स

महराजगंज : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बुधवार को धानी के रास्ते जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पलक-पावड़े बिछाकर अपने सांसद का स्वागत किया। वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे पंकज चौधरी का विभिन्न चौराहों पर भी जोरदार स्वागत हुआ। उनके प्रथम आगमन को देखते हुए जगह-जगह तोरण द्वार व बैनर पोस्टर लगाए गए थे। हर कोई अपने सांसद से मिलकर उन्हें बधाई देने को आतुर था।

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा 11 बजे के करीब सिद्धार्थनगर होते हुए जैसे ही धानी पहुंची, बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़े। कस्बे के साथ ही लोग छतों से भी पुष्प बरसा रहे थे। फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, प्राक्कलन समिति के सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव , पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान मोदी, योगी और पंकज चौधरी जिदाबाद के नारे लगते रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों पर देश को भरोसा है। सभी लोग भाजपा के साथ जुड़कर पार्टी की नीतियों व विचारधारा के साथ खड़े हैं।

जिले के विकास के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। विकास का जो खाका केंद्र व प्रदेश सरकार ने खींचा है, उसे आगे बढ़ाते हुए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का पूरा प्रयास होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, पिछड़ों, किसानों व मजदूर वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है, उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिसका लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। जनसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, पार्टी के जिला प्रभारी सुभाष यदुवंश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरेंदा कस्बे में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जिले के सांसद आज देश के वित्त राज्यमंत्री बन महराजगंज का नाम रोशन कर रहे हैं। सांसद के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जिले में विकास की गति तेज होगी।

स्वागत समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, विवेका पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, डब्बृू सिंह, संजय मिश्रा, संजय वर्मा, ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में ज्यों-ज्यों केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का काफिला जिले में बढ़ता गया लोगों की भीड़ भी पिछे-पिछे बढ़ती चली गई।

फरेंदा के अलावा रास्ते में कोल्हुई में मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एकसड़वा चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य दीपक पाण्डेय ने स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज कुमार राय,अरुण राय, राहुल सिंह, दिनेश रौनियार,हृदय उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह सोलंकी, पप्पू यादव,बबलू पांडे, साधू खान,संजय खान, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कल्लू यादव, अशोक कुमार त्रिपाठी, रोहित कन्नौजिया, सेराज अहमद, सुरेन्द्र यादव,बसंत गुप्ता, अंगद शर्मा, जमाल अहमद आदि उपस्थित रहे। नौतनवा में ऋषि त्रिपाठी, चेयरमैन गुड्डू खान, समीर त्रिपाठी व अशोक जायसवाल आदि नेताओं ने स्वागत किया।

ठूठीबारी पहुचने पर वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव, सतीश सिंह, दुर्गा गुप्ता, गौतम चौधरी, पप्पू तिवारी, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिदुरिया में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और गगनभेदी नारो से अपने नेता का स्वागत किया।

सिदुरिया से यात्रा चलकर पतरेगवा , बौलिया, मुंडेरा, होते हुए नगर में प्रवेश किया तो मऊपाकड में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सानन्दन पटेल, लाल जी गुप्ता, व लक्ष्मी नारायण गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूलों की वर्षा कर अपने नेता का स्वागत किया।

जीएसवीएस चौराहे पर व्यवसाइयों ने रवि गोयनका के नेतृत्व में स्वागत किया। नगर के सक्सेना तिराहे पर केंद्रीय मंत्री ने प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं