यूपी से चार राज्यों को नहीं जायेगी बसें,निजी बस परमिट पर रोक
लखनऊ। यूपी से चार राज्यों के बीच निजी बस परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना कफ्र्यू के बीच अंतर राज्य बस सेवाओं पर रोक लगी है।
जिसका पालन रोडवेज तो कर रहा है लेकिन निजी बस ऑपरेटर नहीं कर रहे है। ऐसे स्थिति को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने यूपी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के बीच निजी बसों के परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। परिवहन निगम के अधिकारी बार-बार शिकायत कर रहे थे कि यूपी से गैर राज्यों के बीच रोडवेज बसों पर रोक लगी है।
पर, निजी बस ऑपरेटर बेखौफ होकर बिहार, बंगाल, झारखंड और यूपी से यात्रियों को गैर राज्यों तक पहुंचा रहे हैं। इससे कोरोना संक्त्रमण फैलने के साथ गैर राज्यों के बीच बस संचालन रोकने के शासन द्वारा जारी 7 मई के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदेश भर के आरटीओ को दिए गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि निजी बस ऑपरेटर अस्थाई परमिट जारी कराकर यूपी के भीतर कहीं भी बस चला सकते हैं। किसी टूरिस्ट या विशेष परमिट पर अंतरराज्य बसें चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Edit by : Vishal Jaiswal

कोई टिप्पणी नहीं