Breaking News

चांद से मांगा लंबी उम्र हो सजना की हर जन्म मिले साथ

लालगंज करवा चौथ का व्रत रखीं महिलाओं ने गुरुवार की शाम को चांद को अर्घ्य देकर पति के लंबी उम्र की कामना की जाग्रति सिंह  ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से व्रत पूर्ण किया घर में बड़े बुजुर्गों के साथ ही अपने पति का आशीर्वाद लिया चांद के सामने सुहागिनों ने एकत्र होकर करवाचौथ की पूजा कर यह त्योहार मनाया। सुहागिनों ने करवे को अच्छी तरह से सजा कर अपने सुहाग की रक्षा करने के लिए मनोकामना की करवे का पूजन करने के अवसर पर त्योहार मनाए जाने कहनी भी सुनाई जाग्रति सिंह  ने महिलाओं को करवे की पूजा करने के बाद एक दूसरी को मेंहदी लगाई सुहागिनों ने बताया कि करवा चौथ की कथा सुने बिना व्रत अधूरा ही रहता है। उन्होंने आज के पवित्र दिन अपने सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से वरदान मांगा। 


बाद में सुहागिनों ने बायना निकालकर अपने बुजुर्गो को दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। घरों में भी व्रती महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत पूरी निष्ठा से रखा। भोर में ही उठकर उनके द्वारा मिष्ठान का सेवन कर पानी पिया गया। फिर पूरे दिन बिना पानी के ही उनका दिन गुजरा। शाम के तीन बजने के बाद से ही उनके द्वारा सजने संवरने और पूजन की सामग्री को जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। देर शाम को चंद्रमा निकलने के बाद व्रती महिलाओं ने उनका दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद अपने पति हाथों केे जलकर ग्रहण कर व्रत को खोला पूरे दिन हाथों में रचाई गई मेहंदी जनपद में करवा चौथ के दिन भी बाजारों में मेहंदी रचाने को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ रही। जो महिलाएं करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी नहीं लगवा पाई थी, उन्होंने करवा चौथ के दिन ही मेहंदी लगवाई। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने वालों की खासी भीड़ रही। दिन में करवा और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही करवा आदि की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी रही करवे का पूजन करने के अवसर सांस देवकली सिंह   बहु जाग्रति सिंह  बेटी नीतू सिंह माही सिंह मिताली सिंह भूमि सिंह यशी सिंह खा  शिवानी सिंह   अन्य मौजूद  

अंश प्रताप सिंह रिपोर्टर खीरो

कोई टिप्पणी नहीं