Breaking News

बेखौफ बदमाशों ने महिला के गले से छीनी चैन , खाकी के हाथ बदमाशों के गिरेबान से दूर

Shri Ramjanki Times

बछरावां रायबरेली। स्थानीय कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित पटेल नगर कॉलोनी में मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों ने महिला के गले से चैन छीन कर हुए फरार मोटरसाइकिल सवारों का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


घटनाक्रम के अनुसार पटेल नगर कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने 6 महीने के बाद उसी महिला के साथ दूसरी वारदात चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। रामकली पत्नी रामसेवक उम्र 65 वर्ष महिला के पति उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के रिटायर्ड उप निरीक्षक पद पर तैनात थे। घटना सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है जब महिला अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठी थी कि अचानक दो बाइक सवार काले कपड़े पहने हुए तथा काली मोटरसाइकिल पर दो युवक मास्क और हेलमेट लगाए हुए थे जो पहले उसके घर के सामने से सुरेश जयसवाल के घर के सामने जाकर वापस वहां से मोटरसाइकिल घुमा कर लाए  और महिला के घर के सामने खड़ी करने के बाद पीछे बैठा हुआ व्यक्ति महिला की चैन खींचकर रफूचक्कर हो गए, वह जब तक कुछ समझ पाती तब तक बाइक में बैठकर फरार हो गए।

Read This : जिले में 2266318 किताबों की जरूरत, स्कूलों में पहुंची सिर्फ 1367798


महिला ने तुरंत चिल्लाकर आवाज दी मोहल्ले में इधर उधर टहल रहे लोगों के द्वारा उन मोटरसाइकिल सवार युवकों को पकड़ने का भी प्रयास किया गया, परंतु तब तक बाइक सवार दोनों बदमाश निकल चुके थे, मिली जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर 2021 को इसी महिला के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना हुई थी जिसकी प्रथम सूचना बछरावां थाने में दर्ज भी है। उसी घटना की पुनरावृति आज फिर से उसी प्रकार, उसी महिला के साथ, उसी जगह, उसी कॉलोनी, के अंदर अज्ञात चोरों द्वारा घटना को दोहराया गया। 


इस घटना के बाद पूरी पटेल नगर कॉलोनी में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा है जिसमें घटना कर भाग रहे अज्ञात बदमाशों की फुटेज कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 व स्थानीय पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे से फोटो निकालकर घटना की छानबीन की जा रही है। थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया है घटना की सूचना प्राप्त हुई है तहरीर भी प्राप्त हुई है आगे की कार्यवाही की जा रही है जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं