Breaking News

मार्ग दुर्घटना में दम्पति घायल

Shri Ramjanki Times

खीरों रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा सातनपुर के पास मंगलवार को एक कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए । लेकिन साथ में बैठी एक रिश्तेदारों की 14 वर्षीय लड़की को मामूली चोटे आई। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल पति पत्नी को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जबकि लड़की को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। 



मंगलवार को टिकवामऊ निवासी कल्लू पुत्र बनवारी अपनी पत्नी संपाता व रिश्तेदार सीमा (14) के साथ बाइक द्वारा उन्नाव जिले के परसंडा गांव अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। बेहटा सातनपुर गांव के आगे पहुंचने पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार कल्लू और संपाता गंभीर रूप से घायल हो गए। 


जबकि सीमा को मामूली चोटे आयी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की से घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कल्लू और संपाता को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही सीमा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं