Breaking News

गलत तरीके से राशन की दुकान का चयन व घट तौली की ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने कि जांच

Shri Ramjanki Times/ Anuj Shukla

 Asoha Unnao. क्षेत्र के केवनी ग्राम सभा के ग्रामीणों  जितेंद्र , लालू , मन्नर , पप्पन दिक्षित , शिवशंकर , आरती , सावित्री , मैना , रामाजनकी ,फूलन , अनूप सहित  अन्य लोगो ने केव नी ग्राम सभा के कोटेदार रमेश यादव के उपर दूसरे गांव के निवासी का आरोप लगाते हुए कम राशन देने व पैसा ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव को हलफनामा के साथ प्रार्थना पत्र दिया था । प्रार्थना पत्र पर कोटेदार के उपर सपा सरकार में ब्लॉक  प्रमुख व विधायक के दबाव   शासना देश के विरुद्ध गुपुचप तरीके से चयन कर लिए जाने व हम लोगो की एक भी न सुनी जाने का आरोप लगाया था । 



साथ ही अन्य ग्रामीणों ने कम राशन देने व पैसा ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए हलफनामा दिया था । जिसकी जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव ने गांव पहुंच कर शिकायत करताओ के बयान लिए , वहीं एक अन्य ग्राम सभा गोसाईखेडा के कोटे की जांच करने भी गए । इस सम्बन्ध में जब पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत कर्ताओ के बयान ले लिए ,उन्होंने  बताया कि प्रथम द्रष्टया  जांच में पाया गया है कि यूनिट के सापेक्ष राशन कम दिया गया है व राशन भी एक समान नहीं दिया जा रहा है ।  जांच उपजिला अधिकारी को अग्रसारित कर दी जाएगी । वहीं गोसाई खेड़ा की कोटे की जांच के सम्बन्ध में बताया कि जांच कर्ता अशोक कुमार द्वारा हमको ही धमकाया गया इस वजह से जांच भी हो पाई ।

कोई टिप्पणी नहीं