5400 रुपयों के लिए घिनौना काम............लोन की रिकवरी के लिए यहां तक गिरे
गुरुग्राम में मोबाइल एप से लोन लेने वाली एक युवती का लोन प्रदाता कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके रिश्तेदारों व दोस्तों को व्हाट्सएप कर दिया। युवती की शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि हाल ही में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चीन आधारित एप के जरिए लोन देता था।

कोई टिप्पणी नहीं