Shri Ramjanki Times
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज कार्यक्रम,9.30 बजे एक्सपो मार्ट जाएंगे सीएम योगी,12.30 बजे तक पीएम के कार्यक्रम में रहेंगे,1.15 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक,1.45 बजे एक्सपो मार्ट से निकलेंगे सीएम योगी,2.15 बजे बस टर्मिनल सेक्टर 82 का निरीक्षण,2.25 बजे सेक्टर 94 के ITMS व ICC पहुंचेंगे,2.35 बजे ग्रेटर नोएडा वापसी करेंगे सीएम,2.45 बजे ग्रेटर नोएडा में IITGNL का निरीक्षण,3.05 बजे तक निरीक्षण कर GBU जायेंगे सीएम,3.50 बजे से 4.50 बजे तक प्रबुद्धजनों के साथ वार्ता,5.50 बजे वापस एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे सीएम योगी,6 बजे से 8 बजे तक गृह मंत्री के कार्यक्रम में रहेंगे।
➡लखनऊ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम,IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का उद्घाटन करेंगे पीएम,पीएम मोदी आज डेयरी समिट का उद्घाटन करेंगे,50 देशों के 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे,सीएम योगी आदित्यनाथ भी साथ मौजूद रहेंगे।
➡लखनऊ- ATM में अचानक सायरन बजने से मचा हड़कंप,राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,टेक्निकल खराबी की वजह बच रहा था सायरन,पुलिस ने ब्रांच को कराया मामले से अवगत,SBI की ओर से नहीं मिली कोई सहायता,पुलिस ने कड़ी मशक्कत से किया सायरन बंद,चौक थाना क्षेत्र के लाजपत नगर का मामला।
➡लखनऊ- देर रात नहर में मिला व्यक्ति का शव,कंबल से लिपटा शव मिलने से मचा हड़कंप,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला,मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही,काकोरी के जलियामऊ के शारदा नहर का मामला।
➡लखनऊ- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ड्राइवर पर चढ़ी,हादसे में कार आगे से हुई क्षतिग्रस्त,गाड़ी निकालने में लोगों के छूटे पसीने,वजीरगंज क्षेत्र के केजीएमयू के पास का मामला।
➡वाराणसी- ज्ञानवापी और मां श्रृंगार गौरी पर आज आएगा फैसला,फैसले को लेकर हिंदू पक्ष में उत्साह का माहौल,हिंदू पक्ष को अपने पक्ष में फैसला आने की उम्मीद,फैसला पक्ष में आने पर पक्षकार और वादी करेंगे दर्शन पूजन,बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे पक्षकार और वादी,हिंदू पक्षकार ज्ञानवापी मस्जिद के कार्बन डेटिंग को मांग करेंगे,ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी हिस्से की खुदाई की भी करेंगे मांग।
➡वाराणसी- वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण का मामला,अंजुमन इस्लामिया मस्जिद समिति की याचिका,आज कोर्ट याचिका पर अपना आदेश सुनाएगा,ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पूजा के अधिकार की मांग,मांग करने वाले मुकदमे की स्थिरता को चुनौती दी गई थी,पांच हिंदू महिलाओं वादी ने चुनौती दी थी।
➡प्रयागराज- टिक टॉक बनाना सिपाही को पड़ा भारी,एसएसपी ने सिपाही रमेश कुमार को किया निलंबित,युवक के साथ वीडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाई,कार्य में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने किया निलंबित,अतरसुइया थाना क्षेत्र में डायल 112 में थी तैनाती।
➡प्रयागराज- सिकंदरा चौकी इंचार्ज को किया गया निलंबित,एसआई आशीष कुमार सिंह को किया निलंबित,आशीष कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई,कार्य में लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई।
➡रायबरेली- बाइक सवार सर्राफा व्यवसाई से लाखों की लूट,रुपए से भरा बैग और ज्वैलरी लूटने का आरोप,सर्राफा व्यवसाई पर लोहे की रॉड से किया हमला,गंभीर हालत में पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती,बछरावां थाना क्षेत्र के समोधा बाईपास की घटना।
➡देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज कार्यक्रम,10.55 बजे सचिवालय में शासकीय कार्य,2.10 बजे CM कैम्प कार्यालय में शासकीय कार्य।
➡दिल्ली- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार,राजू श्रीवास्तव का बुखार ठीक हुआ,राजू श्रीवास्तव को चौथी बार बुखार आया था,राजू श्रीवास्तव दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर स्पोर्ट पर हैं,राजू श्रीवास्तव के ब्रेन ने अभी काम करना शुरू नहीं किया,15,24 अगस्त को वेंटिलेटर से कुछ समय के लिए हटाया था,10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था।
➡दिल्ली- इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन का आज शुभारंभ कार्यक्रम,विदेशी डेलिगेशन भी कार्यक्रम में पहुंचेगा,पीएम मोदी सुबह 10 बजे नोएडा के लिए होंगे रवाना,10.30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह भी शाम 6 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
➡दिल्ली- बीजेपी नेता आज जाएंगे एंटी करप्शन ब्रांच,मनीष सिसोदिया के खिलाफ बीजेपी नेता जाएंगे ACB ,सुबह 11.45 बजे ACB जाएंगे बीजेपी के नेता,कपिल मिश्रा, हरीश खुराना जाएंगे एंटी करप्शन ब्रांच
खबरों पर प्रतिक्रिया अवश्य दें
जवाब देंहटाएं