पोलिंग स्टेशनों का सी.ओ. ने किया भौतिक सत्यापन
Shri Ramjanki Times
Asoha Unnao. आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है , इसी सम्बन्ध में आज सी ओ पुरवा पंकज सिंह ने थाना प्रभारी राम आसरे चौधरी के साथ क्षेत्र के भाऊ मऊ , परौरा, पाठकपुर , इस्लामनगर , गोरिन्दा, सरैया सहित 238,237,414,415,416,417,265,268, आदि पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन किया । सी.ओ.पुरवा पंकज सिंह ने सम्बन्धित पोलिंग स्टेशनों पर छोटी मोटी कमियों सम्बन्धित कमियों को दूर करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
कोई टिप्पणी नहीं