Breaking News

#U.P._CRIME_News : पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे


 Shri Ramjanki Times 

लखनऊ। विभूतिखण्ड पुलिस ने दो लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिनके कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बासमण्डी के पास से दो अभिुयक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान आईआईएम रोड स्थित मायावती कॉलोनी निवासी नितिन सिंह (23) व हुसैनगंज के शुभम नगर निवासी सोनू (19) के रूप में हुई। सख्ती से हुई पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह राह चलती महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते थे।


➤ 
तीन चोर पुलिस की हत्थे चढ़े

विभूतिखण्ड पुलिस ने तीत चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई है। इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फैजाबाद रोड के पास से बोलेरो सवार दो संदिग्धों को रोका। पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर तीनों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान अयोध्या के खंडासा निवासी वीरेन्द्र कुमार व अयोध्या के कुमारगंज निवासी रवि यादव के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी किया हुआ लोहे का गेट बहराइच स्थित राजित राम कबाड़ी के यहां बेचे जाने की बात बताई। दोनों की नियाानदेही पर बताए गए स्थान से चोरी कर बेचा हुआ गेट बरामद कर बहराइच जरवल रोड निवासी राजित राम कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं