Breaking News

#Unnao_CRIME_News : तीन वर्षीय बच्ची के संग दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


 श्री रामजानकी टाइम्स/संतोष अवस्थी

उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना की जानकारी होने पर गांव के ही कुछ दबंग लोग सुलह समझौता करवाने में लग गए थे। मगर बात नहीं बनी। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को होते ही हाथ पैर फूलने लगे। 

बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्त में लेकर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। औरास थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन वर्षीय बच्ची के साथ 7 नवम्बर की दोपहर गांव का पड़ोसी सोनू घर में घुस कर दुष्कर्म किया गया था। 

खेत से धान काट कर लौटे माता पिता ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव होता देख हैरत में पड़ गए। जिसे इलाज के लिए पड़ोसी गांव के प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज करवा रहे थे। 


हालत में सुधार होने पर पिता अपनी बच्ची को मंगलवार शाम थाने लेकर पहुंचा। जहां पुलिस को पिता ने बच्ची के साथ घटी वारदात से अवगत करवाया गया। घटना को सुनकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सोनू के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज आरोपित को गिरफ्त में लेकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं