#Unnao_News : चाचा नेहरू की जयंती पर बाल मेला व प्रतिभा सम्मान का हुआ आयोजन
Shri Ramjanki Times
उन्नाव। भगवन्त नगर संवाद:-देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की 132 वीं जयंती पर लाल बहादुर पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों व बाल मेला का सुन्दर आयोजन किया गया।
मुख्य अथिति के रूप में पधारे राज बहादुर सिंह चंदेल ( सदस्य विधान परिषद ) ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर चाचा नेहरू को याद किया। छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर सुंदर गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
मंच पर मौजूद के बी सी प्रतिभागी नूपुर सिंह का राज बहादुर सिंह चंदेल ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया व अपने संबोधन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू को याद कर बच्चों को उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। विद्यालय परिसर में लगे बाल मेले का छोटे छोटे बच्चों ने लुफ्त उठाया।
कोई टिप्पणी नहीं