Breaking News

दलहन और तिलहन मिनी किट वितरण में पहुंचे विधायक अनिल सिंह

श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
असोहा उन्नाव। असोहा स्थित कृषि रक्षा इकाई पर मिनी किट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अनिल सिंह ने कहा भाजपा ने जो कहा वो किया , सरकार अपने हर वादे पे खरी उतरी । किसानों को बोधित करते हुए कहा कि आप लोग खेतो मे पराली न जलाए उस पराली , को अगल बगल के पशु आश्रय स्थल पर पहुंचाए ओर बदले मे एक ट्राली गोबर की खाद खेतो मे डालने के लिए ले जाये ऐसा करने पर आप सभी किसानों की दोहरा लाभ मिलेगा एक तो आप लोग पशुओं को चारा दे कर पुण्य कमाएंगे दूसरे उधर से खेतो के लिए खाद भी मिल जाएगी ।  
जनहित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए किसानों को लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के दौरान विकास खंड के विभिन्न गांवों से आए  किसान फूल दुलारी , रज्जन , सुरेश सिंह,लज्जावती ,रामनरेश ,रामदीन ,बलालू रावत ,प्रेमादेवी पप्पू सहित पांच सैकड़ा किसानों को दलहन व तिलहन की में किट वितरित की गई । इस दौरान कृषि  प्रभारी  डॉ रंजन द्विवेदी सरद पाण्डे,मण्डल अध्यक्ष महेश रावत, महेंद्र लोधी , सोनू मिश्रा ,  ज्ञान शर्मा ,पप्पन  दीक्षित, मयंक मिश्रा,गोविंद लोधी प्रधान साहपुर , रेशमा रावत  प्रधान गोमापुर ,आकाश पाण्डेय , नागेंद्र सिंह , ललित सिंह , मुन्ना मिश्रा ,  सुनील रावत,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं