Breaking News

#Unnao_News : पावर हाऊस में विद्युत ट्राली निकालते समय ट्राली मे हुआ ब्लास्ट


कर्मचारी बाल बाल बचे  , पावर हाऊस में लगी आग ,  112 पी आर बी वाहन मे लगे  अग्नि समन यंत्र से आग पे पाया गया काबू 

श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला

  
असोहा। क्षेत्र के पाठकपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र मे आज सुबह कार्य करते समय विद्युत ट्राली में ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट में  संविदा पर कर रहे कार्य संतोष , सुशील यादव बाल बाल बच गए।


 ब्लास्ट के बाद उपकरणों मे आग लग गई विद्युत केंद्र में अग्नि बुझाने वाले यंत्र को कर्मचारी लेकर आग बुझाने को दौड़े परंतु फायर सिलेंडर खाली होने के चलते आज पे  काबू नहीं पा सके। मौके पर रहे कर्मचारियों ने फायर स्टेशन पुरवा व थाना असोहा सूचना दी, सूचना पर पहुंची असोहा पुलिस व 112 पी आर बी ने गाड़ी में लगे यंत्रों से आग पर काबू पाया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी व टीम पहुंचती तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

 विद्युत उपकेंद्र मे आग लगने से ट्राली व असोहा व अन्य फीडर की सप्लाई वाले यंत्र फूंक गए।  आग लगने से असोहा, पाठकपुर, गोसाई खेड़ा, सेमरी, अजयपुर, चंदन खेड़ा , नीमैचा, सिकरी, पहाड़पुर, रैनापुर सहित दर्जनों गांव की विद्युत सप्लाई ध्वस्त हो गई। बताते चले की विद्युत उपकेंद्र  व्यवस्था ध्वस्त है, उपकेंद्र के अंदर झाड़ झखंड़ व घास उगी है आग बुझाने वाले यंत्र मात्र  सो पीस बन कर टँगे है, आग बुझाते समय सिलेंडर मे गैस ही नहीं थी वहीं बालू भर कर आग बुझाने के लिए जो बाल्टियां आदि रखी जाती थी वो भी नादराद है , वो तो भला हो असोहा पुलिस का जो  मौके पर पहुंच कर आग पे काबू पाया वरना बड़ी घटना घट  सकती थी।

कोई टिप्पणी नहीं