#UNNAO_CRIME_NEWS : सपा नेता पर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
श्री रामजानकी टाइम्स
-दिल्ली निवासी व्यापारी ने शुक्लागंज में लिया था प्लॉट, कब्ज़ा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
-सपा महासचिव सुरेश पाल और दो भाइयों पर गंगाघाट थाने में धोखाधड़ी समेत 8 धाराओ में मुकदमा हुआ दर्ज
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के नेता और बांगरमऊ उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार रहे सुरेश पाल पर दिल्ली निवासी युवक की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी समेत अन्य सात धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख जांच शुरू कर दी है। उधर पीड़ित ने तहरीर में तीस लाख रुपये हड़पने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
बता दे कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाले सपा नेता व उनके भाइयों पर नई दिल्ली के द्वारका थाना क्षेत्र के संस्कृति अपार्टमेंट निवासी व्यापारी राजीव चौधरी की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमे उन्होंने बताया कि गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सपा नेता सुरेश पाल, भाई राजकुमार और शिवकुमार ने प्लाट बेचने के नाम और धोखा धड़ी की और रजिस्ट्री न कराने और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उक्त सपा नेता से बीते साल 18 मई 2020 को 20 लाख रुपये में 165.22 वर्ग मीटर और 10 लाख रुपये में 100 वर्ग मीटर के दो प्लाट खरीदे थे। जिसकी रजिस्ट्री करने को लेकर आरोपी लगातार टाल मटोल करते रहे। जिसके बाद पीड़ित दिल्ली से आकर सपा नेता से मिल रजिस्ट्री कराने अथवा पैसे वापस करने की बात कही।
पैसे वापस करने की बात कहने पर सपा नेता आग बबूला होकर पीड़ित को असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित राजीव चौधरी ने बताया कि सपा नेता ब भाइयों ने हत्या कर गंगा नदी मे फेकने की भी धमकी दी और रुपये न लौटाने की बात कही। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
कोई टिप्पणी नहीं