Breaking News

झुंड से बिछड़े हाथी का कहर जारी, दुकान पर हमला कर दो को मार डाला, बच्चा जख्मी


Shri Ramjanki Times

झारखंड झारखंड में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गिरिडीह के सरिया में हाथी ने दो लोगों को पटक-पटक कर मार डाला। एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। घटना की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को लोगों ने घेरकर विरोध दर्ज कराया। मरने वाले दोनों मजदूर थे। दोनों सामान की खरदारी करने दुकान गए थे। इसी दौरान हाथी के हमले का शिकार हो गए।


सरिया थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव में हाथियों के झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी अंबाडीह गांव में घुस गया। वहां अंबेडकर चौक में रोहित दास (45) और सिकंदर दास (32) को मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

लोगों की मौत से लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना की सूचना वन विभाग और सरिया थाना को दी गई। लेकिन काफी देर बाद वन विभाग के कर्मी पहुंचे। आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए घटना पर अफसोस जताया। साथ ही विभागीय प्रावधान के अनुसार मुआवजे की राशि का 25 प्रतिशत एक एक लाख रुपया देने की आश्वासन दिया।शेष राशि का की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पीड़ित के परिजनों को वन विभाग के द्वारा मुहैया करवाए जाने की बात कही गई। वहीं मौके पर पहुंची सरिया थाना की पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण वन विभाग की लापरवाही से काफी आक्रोशित हैं। इधर घटना की सूचना पाकर आजसू के बगोदर विधानसभा नेता अनूप कुमार पांडे तथा स्थानीय मुखिया मनोज कुमार गुप्ता पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेते हुए वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की। दोनों मृतक अपने-अपने घर के इकलौता कमाऊ सदस्य थे। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतकों के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं