Breaking News

दस लाख की लूट से व्यापारियों में दहशत

Shri Ramjanki Times/Anupam Singh

Pratapgadh : अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में बीती रात हुई लगभग दस लाख की लूट से व्यापारियों में दहशत। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी लाल बहादुर यादव के घर में छत के रास्ते से घुसकर लगभग दस लाख कि लूट को अंजाम दिया गया है। 

पीड़ित लाल बहादुर कहना है कि जब वह भोर रात चार बजे उठा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। तो तुरन्त उन्होंने डायल 112 को इस मामले की जानकारी कई बार दी। लेकिन चार बजे भोर रात से लेकर दिन में दस बजे तक डायल 112 के कोई भी सिपाही नहीं आया। पीड़ित लाल बहादुर यादव ने सुबह आठ बजे थाना अध्यक्ष अंतू को घर पर हुई लूट के मामले को लिखित रूप में अवगत कराया। थानाध्यक्ष अंतू अर्जुन सिंह यादव ने तुरंत अपने फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर गहराई से जांच-पड़ताल कर अन्य विधिक कार्यवाही जारी कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं