कलश यात्रा के साथ शुरू होगा नव दिवसीय हनुमत रूद्र महायज्ञ एवम् मानस वेदांत संत सम्मेलन
Shri Ramjanki Times/Anuj shukla
Asoha Unnao . असोहा स्थित पावन धाम कुटीबीर बाबा मे पिछले पांच वर्षो से हनुमत रूद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन होता है जिसमें उपनयन संस्कार आदि भी क्षेत्र के लोग करवाते है । कार्यक्रम के आयोजक संजय शुक्ल एवम् अन्य सदस्यों ने बताया कि कल कुटीबीर बाबा से कलश यात्रा निकलेगी जो क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से होकर सई नदी के किनारे स्थित देवरा घाट बाबा मन्दिर तक जाएगी ।
यज्ञाचारी विनोदाचार्य ने बताया कि अयोध्या धाम से पधारे संतो द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया जाएगा । मानस वेदांत संत सम्मेलन में हरिद्वार , नैमिष , प्रयाग से आए वक्ताओं द्वारा राम कथा का रसा स्वादन कराया जाएगा ,कार्यक्रम के आयोजको ने अधिक से अधिक संख्या मे कलश यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगो से आग्रह किया है ।
कोई टिप्पणी नहीं