सच्चा ज्ञान मनुष्य को विनम्र और विराट व्यक्तित्व वाला बनाता है
विपरीत अज्ञानता हठधर्मिता की जननी है उक्त विचार मानस कथा के दौरान कथा वाचक छोटी छावनी अयोध्या से आयी नीलिमा पाण्डेय ने कहा
Shri Ramjanki Times
असोहा। स्थित कुटीबीर बाबा मे चल रही रामकथा के पांचवे दिन छोटी छावनी से आई कथा वाचक नीलिमा पाण्डेय ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि अज्ञानी व्यक्ति आत्म केंद्रित व छोटी सोच वाला होता है ,अज्ञानता अधंकार भरी रात्रि है जिसका कोई अंत ही भी नहीं है। इसी लिए अंधकार को अज्ञान का प्रतीक माना गया है। उन्हों ने कहा व्यक्ति को अपनी शक्ति पहचानी चाहिए ,भागवत कथा व्यक्ति के अंदर छिपे बल को याद करती है , जैसे हनुमान जी मे बचपन में बड़ी शक्ति थी उन्होंने ने इसी शक्ति के बल पर सूर्य को अपने मुंह में रख लिया था इस लिए ईश्वर ने उनके मन में माया का पर्दा डाल दिया था जिससे वो अपनी वास्तविक शक्ति को भूल गए थे जब उनको याद दिलाया गया तब उनको अपना बल याद आया था, ठीक उसी प्रकार ईश्वर की आराधना, तपस्या भी आपके अंदर छिपे वास्तविक ज्ञान की खोज कराता है।
कथा के दौरान पहुंचे स्नातक विधायक अरुण पाठक ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान को भगवान ही क्यो कहते है और कुछ क्यो नहीं वो इस लिए कि भगवान शब्द मे पांच वर्ण पंचतत्व समाहित है जैसे भ से भूमि, ग से गगनव से वायु , आ से आग, न से नीर तो इस नाम में सभी पांचों तत्व समाहित है।
उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में इस तरह के आयोजन बहुत ही आवश्यक है क्योंकि लोग अपने धर्म और संस्कृति के ज्ञान को इन्हीं कार्यक्रमों के द्वारा पहचानते है। आयोजक संजय शुक्ल ने स्नातक विधायक को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह दे के सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिवम् तिवारी, अर्पित शुक्ल, वेद दुवेडी, इटोली प्रधान संतोष तिवारी, हमीरपुर प्रधान सनोज कुमार, राजेश शुक्ल, गोली बाजपेई, शुभम द्विवेदी, प्रवीण शुक्ला, राजेश शुक्ला, बउवा सोनी, सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं