दबंगो ने मार्ग अवरुद्ध कर कराया निर्माण, मोहल्लेवासी जिलाधिकारी की चौखट पर
उन्नाव। तहसील क्षेत्र के खजुरियाबाग़ कल्याणी क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क की जमीन को बेचकर बन्द करने का मामला सामने आया है। मोहल्ले वासियो ने आरोप लगाया है कि नई बस्ती खजुरिया बाग़ को कल्याणी मन्दिर से जोड़ने वाले मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर डियर खान व मोहल्ले निवासी मोनू बाजपेई, बोलटू मिश्रा सड़क पर कब्जा कर निर्माण किया है। इस मामले में मोहल्ले वासियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई प्लाटिंग में सभी प्लाट मालिको को बताया गया था कि मार्ग को कल्याणी मन्दिर मार्ग से जोड़ा जाएगा। जिस मार्ग की चौड़ाई 12 फिट होगी। जिसको प्रॉपर्टी डीलर डियर खान व मुकेश कश्यप ने धोखाधड़ी करके बेच दिया। जिसके बाद से लगातार मार्ग के लेकर विवाद बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुरिया बाग के निवासियों ने उच्चाधिकारियों को एक शिकायतीपत्र देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों द्वारा आम रास्ता बंद किये जाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को दिए गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि डियर खान व मुकेश कश्यप को मार्ग निकालने व मार्ग में मिटटी भरवाने सम्बन्धी कार्य के लिए धन दिया गया था। बाद में जबरदस्ती मार्ग को बंद कर दिया गया। जिससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। शिकायतकर्ताओं में शैलेन्द्र कुमार, उपेन्द्र त्रिपाठी, मिथलेश शुक्ला, दिलीप शुक्ला,शशि बाजपेई,विमला देवी आदि लोग रहे।

कोई टिप्पणी नहीं