Breaking News

जाति व मजहब के नाम पर राजनीति कर रहे विपक्षी दल-पंकज सिंह

 

23 अगस्त से शुरू होगा‘बूथ विजय अभियान‘-पंकज सिंह

उन्नाव। लखनऊ और दिल्ली में बैठकर नेता 300 सीट जीतने का दावा करते हैं, अबकी बार 300 पार का दावा करते हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करते हैं तो वह अपने देश के करोड़ों बूथ अध्यक्षों शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं आप सभी की मेहनत त्याग और तपस्या के बल पर ही यह बात कह पाते हैं यह बात बूथ सत्यापन अभियान की विधानसभा योजना बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, व सत्यापन अधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे की योजना को बताते हुए कहा आगामी 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी बूथों पर इस अभियान की शुरुआत एक साथ होगी। यह अभियान 23 से 30 सितंबर तक चलेगा। जिसमें सत्यापन अधिकारी भूत की कार्यसमिति का सत्यापन करेंगे। सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर त्रुटिपूर्ण होने पर उसे संलग्न फॉर्मेट में भरकर भेजेंगे। बूथ अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष की सहमति से ही बदलेंगे। आगामी 1 से 7 सितंबर मंडल द्वारा सत्यापन 8 से 15 जिले द्वारा सत्यापन होगा। 15 से 20 सितंबर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य होगा।

जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम में सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा यह पार्टियां केवल चुनाव में ही दिखाई देती है और सोशल मीडिया में ट्ि्वटर फेसबुक पर इनके नेता राजनीति करते हैं। सपाई बसपाई और कांग्रेसी नेताओं को हमारे हिंदू और सिख भाइयों जो अफगानिस्तान में फंसे हैं। उनकी कोई चिंता नहीं आज तक इन पार्टियों ने इस पर कोई वक्त वक्तव्य नहीं दिया है। समाजवादी पार्टी के एक नेता को राष्ट्रगान नहीं आता और जो गा रहा है। उसे रोकने का प्रयास करते हैं। यह सभी पार्टियां जाति और मजहब के नाम पर राजनीति करती हैं। भाजपा इन सब से ऊपर उठकर राजनीति करती है। हमारे प्रधानमंत्री,गृह मंत्री, रक्षामंत्री मिलकर यह योजना बनाते हैं कि कैसे इन फंसे हुए भाइयों को वापस लाया जाए क्योंकि उन्हें इन सब की चिंता है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि आप सीना ठोककर कह सकते हैं कि साढे 4 वर्षों में इतना काम हुआ है। जितना आज तक कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा सत्ता का उपयोग केवल इंसाफ देने के लिए होना चाहिए और अब उत्तर प्रदेश योगी की सरकार में देश में प्रथम स्थान पर पहुंच रहा है। चाहे स्वच्छता हो। चाहे शौचालय बनाने में हो। चाहे कृषि उत्पादन में हो। उन्होंने कहा हमारी पार्टी को भारत माता की जय न बोलने वाला को सहयोग नहीं चाहिए भारत माता की जय बोलने वाले हमारी पार्टी के साथ है। उन्होंने मोहान और पुरवा विधानसभाओं के कार्यक्रमों को संबोधित किया। मोहान कार्यक्रम को अवस्थी लॉन में तथा पुरवा के कार्यक्रम को विधायक कार्यालय असोहा में संबोधित किया।

इन कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिलामंत्री रजनीश वर्मा, सविता रावत, मंडल प्रभारी आशादीन तिवारी, मनोज गुप्ता शत्रुघ्न सिंह, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद संयोजक प्रभारी, सत्यापन अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं