लूट की पुष्टि हुई तो गिरफ्तार होगी तमाचे मारने वाली युवती
श्री रामजानकी टाइम्स
लखनऊ। बाराबिरवा चौराहे पर युवती द्वारा कैब चालक सआदत अली की पिटाई के मामले में विवेचक और पुलिस टीम युवती के खिलाफ दर्ज मुकदमें में साक्ष्य जुटाने में लग गई है। विवेचना में अगर लूट की अगर पुष्टि हुई तो आरोपित युवती की गिरफ्तारी होगी। वहीं, मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर बंथरा जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को घटनास्थल बाराबिरवा चौराहे का मौका मुआयना किया। वहीं, कृष्णानगर पुलिस ने पीडि़त कैब चालक सआदत अली का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने घटनास्थल का खाका तैयार किया। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती के खिलाफ लूट से संबंधित अगर साक्ष्य विवेचना में मिलते हैं तो उसकी गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी। पीडि़त कैब चालक ने उसके खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सभी बिंदुओं पर घटना की पड़ताल की जा रही है। ध्यान रहे, मामले में लापरवाही बरतने और रिश्वत के आरोप में इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे और दो दारोगा को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया था।
Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं