महिला को पहले पीटा, फिर घर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जलाकर गड्ढे में फेंका
श्री रामजानकी टाइम्स
बांदा : बांदा में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला को पहले खींचकर पीटा। इसके बाद घर से दूर झाडिय़ों के पास लेकर जलाने की कोशिश की और गड्ढे में शव फेंक कर भागे निकले आरोपित। इलाके से गुजर हरे लोगों ने शव देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया, ताकि आरोपितों के निशान मिल सके। एसपी और कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जरैली कोठी निवासी शाकीर अली की 35 वर्षीय पत्नी शफीकुन की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को जलाकर शिनाख्त मिटाने का भी प्रयास किया। बाद में उसे घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर चांदमारी के पास पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जब चरवाहे व मुहल्ले के लोग खेतों की ओर गए तो उसका शव पड़ा मिला। शरीर के कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। घटनास्थल में लोगों की भीड़ लग गई। सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी एसपी अभिनंदन व अन्य अधिकारियों को पुलिस कर्मियों ने दी। एसपी, सीओ सिटी राकेश कुमार व कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने घटनास्थल देखा। इस बीच उसके जेठ जाकिर, पति शाकीर आदि ने जाकर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार देरशाम घर से शौच के लिए स्टील का डिब्बा लेकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं रहता रहा है। वह रात भर उसकी खोजबीन करते रहे हैं। घटना कैसे हुई है। उन्हेंं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
मायके वाले बोले...पति शराब पीकर करता था मारपीट : मायके से पिता इमाम बक्श व भाई रहमत निवासी ग्राम दतौली जिला फतेहपुर ने बताया कि पति प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है। शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। शरीर में गले, चेहरे व अन्य जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे पीटकर गला घोंटने के बाद हत्या करने के बाद शव जलाया जाना लग रहा है। हालांकि उसकी हत्या किसने की है। इसकी उन्हेंं कोई जानकारी नहीं है। उसकी शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। एक बेटी व तीन बेटे हैं। एसपी ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस टीम घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
डाग व फारेंसिक टीम ने की सुरागरसी : एसपी के निर्देश पर डाग व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसमें कपड़े का अधजला एक टुकड़ा, स्टील का डिब्बा, ग्लास व माचिस को बरामद किया है। जांच को गया डाग शव मिलने के स्थान व कुछ दूरी पर मिले जलने के स्थान की जगह को सूंघा। इसके बाद आसपास गंध महसूस करने का प्रयास किया, जिसमें कोई बड़ी सफलता नहीं मिली पुलिस ने जांच के लिए पहले से रिबन व जिस जगह जमीन में जलने के अंश थे वहां झंडी लगा दी थी।
Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं