सबका लबर-लबर बंद’करने आ रही हैं भोजपुरी ऐक्ट्रेस बिग बॉस शो में
मुंबई। रिऐलिटी शो बिग बॉस ओटीटी पर 8 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बीच इसके कंटेस्टेंट्स काफी इंट्रेस्टिंग तरीके से रिवील किए जा रहे हैं। लेटेस्ट प्रोमो में एक ऐक्ट्रेस की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। उनका पूरा चेहरा और नाम रिवील नहीं किया गया है। वूट के इंस्टा पोस्ट कैप्शन में लिखा है, अपने लटके-झटके से घायल करने आ गई है वो। दर्शकों से उनका नाम गेस करने के लिए भी कहा गया है।
शो की नई कंटेस्टेंट का वीडियो
भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेने वाली हैं। प्रोमो से पहले यह जानकारी सामने आ चुकी थी कि अक्षरा ‘बिग बॉस ओटीटी’ में जाने वाली हैं। अब यह खबर पक्की हो चुकी है। हालांकि उनका चेहरा अभी भी साफ-साफ नहीं दिखाया गया है लेकिन जो उनके फैंस है उन्हें जरूर पहचान जाएंगे।
अक्षरा सिंह दिखाएंगी दम
प्रोमो वीडियो में वह कहती हैं कि ‘जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं ना, इन सबका लबर-लबर (बोलती) बंद कर देंगे। वैसे तो हम जबरदस्ती का रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यहां जरूरत पड़ी ना तो हमको एक्शन भी बराबर करने आता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं। वह पवन सिंह के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं। बाद में दोनों के रिश्ते इस कदर खराब हो गए थे बात पुलिस तक पहुंच गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं