उन्नाव की सियासत ने बढ़ाई धड़कने...अध्यक्ष के चुनाव से पहले बड़ी खबर
श्री रामजानकी टाइम्स
लखनऊ। उन्नाव जनपद की सियासत में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ। भला सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी कैसे अपना वर्चस्व गिरने देगी। प्रयास तो किया गया परंतु विफल रहा। जी हां भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हवाला देकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले अरुण सिंह पूरे गर्मजोशी के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह भी पीछे नहीं हैं। पार्टी अपना वर्चस्व बनाए रख्चाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। क्योंकि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा के नेता यह कहते पीछे नहीं हट रहे हैं कि किसी भी तरीके से हम अपना यानी कि भाजपा का ही प्रमुख बनाएंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि पार्टी अपनी प्रतिष्ठा लगाए है और अरुण सिंह भी अपनी प्रतिष्ठा। लेकिन बीते दिन जिस तरह से जांच की कार्रवाई हुईं इससे हड़कंप जरूर मच गया। अब देखना यह है कि कल जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। एक पाले में महिला तो दूसरी ओर पुरुष और दोनो ही क्षत्रिय कुल से। ऐसे में सत्ता का संग्राम रोचक जरूर रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं