Breaking News

यूपी के भाजपा नेता का बड़ा बयान- 'राकेश टिकैत ने की है झूठ में पीएचडी'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने अपने काफिले और उनके स्वागत को खड़े भाजपाइयों पर हमले को हत्या की साजिश करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अमित बाल्मिकी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने झूठ में पीएचडी की है। उन्होंने कहा कि किसानों को भाकियू नेता राकेश टिकैत बरगला रहे हैं। वह लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे किसान आंदोलन से कोई वास्त ही नहीं है।


बता दें कि बुधवार सुबह यूपी गेट पर किसान प्रदर्शनकारियोें और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। यहां तक कि किसान प्रदर्शनकारियों की ओर से मिली शिकायत के बाद पुलिस पर मामला दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगा है, जबकि भाजपा की ओर से एफआइआर कराई गई है। 

उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम की जानकारी प्रदर्शनकारियों को थी। तीन दिन पहले ही होर्डिंग लग गए थे। इसी का फायदा उठाकर लाठी-डंडे और तलवार से लैस होकर हमला किया गया।अमित वाल्मीकि ने बताया कि वह दिल्ली से बुलंदशहर अपने घर जा रहे थे। प्रदेश मंत्री का पद मिलने के बाद पहली बार गाजियाबाद आगमन था। इसी वजह से कार्यकर्ताओं ने स्वागत का कार्यक्रम रखा हुआ था। उन्होंने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि हमले से एक दिन पूर्व राकेश टिकैत और विरोधी दलों के नेताओं ने बैठक की थी।


अमित बाल्मिकी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने झूठ में पीएचडी की है। हमें झूठों के मंच की जरूरत नहीं और बक्कल उतारने की बात है तो हम भी इतने कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अलग लेन पर थे और हमारा आयोजन अलग लेन पर था।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित बाल्मिकी का कहना है कि डिवाइडर कूदकर किसान प्रदर्शनकारियों का  तलवारों से हमला करना साफ तौर पर साजिश की ओर इशारा कर रहा है। अमित वाल्मीकि ने प्रदर्शन को झूठा करार देते हुए कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द यूपी गेट खाली कराना चाहिए। इससे आमजन बहुत प्रभावित हो रहा है।  

Vishal Jaiswal : Sri RamJanki Times

 

कोई टिप्पणी नहीं