भाजपा की नीतियों से लोगों की जीवन शैली में हुआ है गुणात्मक सुधार - हृदय नारायण दीक्षित
नगर पंचायत बीघापुर में सीएलडीएफ द्वारा बनने वाले किसान कल्याण केंद्र के भूमि पूजन अवसर पर बोले विधानसभा अध्यक्ष
अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव। उत्तर प्रदेश में चल रही भाजपा नीति योगी आदित्यनाथ सरकार में लोगों की जीवन शैली में गुणात्मक सुधार हुआ है। सरकार ने जिस तरह विकास के कायोंर् को अंजाम दिया है वह अभूतपूर्व हैं। उक्त विचार नगर पंचायत बीघापुर में सीएलडीएफ द्वारा बनने वाले किसान कल्याण केंद्र के भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किए।
भूमि पूजन के अवसर पर आए लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में भी विकास की गति को रुकने नहीं दिया गया है। लोग सरकार का मूल्यांकन विकास के आधार पर ही करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोगों का जीवन गुणवान बना है।
उनका प्रयास है कि भगवंत नगर की तस्वीर बदले उसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत बीघापुर में एक करोड़ की लागत से बनने वाले किसान कल्याण केंद्र का निर्माण 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण हो जाएगा जिसके सख्त निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
प्रयास किया जाएगा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण हो। कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता रविशंकर शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्त्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर कर्ण अजय बाजपेयी, सदस्य विनोद बाजपेई, शत्रुघ्न गुप्ता, यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, उप कृषि निदेशक नंदकिशोर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं