Breaking News

हैवानो ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए वही कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बदलापुर में तैनात होमगार्ड की 17 वर्षीय बेटी घर के बाहर बरामदे में सोई थी। सुबह घर से 700 मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे उसकी लाश मिली। मौके की स्थिति से लगता है कि उसके साथ  गैंगरेप हुआ है। 

परिजनों के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो उनकी बेटी चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे 700 मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्धनग्नावस्था में उसकी लाश मिली। चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोच सहित चोट के निशान थे। लगता है की उसने दुराचारियों से संघर्ष किया था। मौके पर मिले खून से लथपथ अंडरगारमेंट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच हेतु फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Edit by ; Vishal Jaiswal

  

कोई टिप्पणी नहीं