Breaking News

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की सम्भावना को लेकर शासन हुआ सतर्क, बांटी किट

संवाददाता अनुज शुक्ला 

असोहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वी पी सिंह  ने अशा बहुओ को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी की तीसरी लहर के प्रति सजग किया साथ ही एक जुलाई से वृहद स्तर पर टीकाकरण करने के लिए जोर दिया।

विधायक अनिल सिंह ने आशा बहुवो को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई घरों से निकल नहीं रहा था तब आप  लोगो ने मानव सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण किया ऐसे सेवा भावको नमन है। आप लोगो ने बिना रुके बिना थके लोगो की सेवा की जान बचाई इसके लिए आप लोगो के लिए क्या कहे सब कम है।

 भाजपा नेता संजय शुक्ल ने कहा कि आप व डाक्टर ने इस महामारी जैसी विषम परिस्थिति में अपने परिवार का भी न ध्यान देते हुए जो सेवा की उसके बारे में जितना भी कहा जाय वो कम है। अब तीसरी लहर के लिए हम लोगो को अभी से सचेत हो जाना चाहिए ताकि हम सभी इस महामारी को मात दे सके।

किट वितरण के दौरान, फार्मेसिस्ट मनोज मिश्र, एनम  दिक्चा, आशा बहू संगीता, सुनीता, आशा, रामप्यारी, विनीता, सावित्री, नीलम, जिला  उपाध्यकष के के वर्मा, आंनद गुप्ता, प्रधान देशराज रावत, मोनू शुक्ल, ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान, फिरोज अहमद आदि रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं