Breaking News

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए दवा वितरण कल से

लखनऊ। कोरोना संकट गया नहीं और मच्छर नई मुसीबत बनकर आ गया है। कोरोना संक्त्रमण पर प्रभावी नियंत्रण करने के बाद घनी आबादी वाले प्रदेश में सरकार ने मानसून के मद्देनजर मौसमी और मच्छर जनित बीमारियों से लड़ने की तैयारी कर ली है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 15 जून से घर-घर बच्चों को उपयोगी दवाइयों की किट वितरित करने का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।


संक्त्रामक बीमारियों से बचाव के लिये सीएचसी और पीएचसी में फीवर क्लीनिक स्थापित कर दिये गये हैं। सर्विलांस को और बेहतर करने में अधिकारी जुटे हैं। इंसेफेलाइटिस और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिये गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मण्डल के साथ-साथ नेपाल से लगे जिलों में खास सावधानी बरतने को भी कहा गया है। दो महीनों में कोरोना संक्त्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगाने के बाद योगी की नजर बरसात के दिनो में होने वाली बीमारियों की रोकथाम पर है और उनके निर्देशों के बाद मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के इंतजाम तेज हो गये हैं।

Edit by : Vishal Jaiswal

कोई टिप्पणी नहीं