Breaking News

बच्चा चोरी के शक में स्कूल आया को पहुंचाया कोतवाली

Shri Ramjanki Times

उन्नाव। बच्चा चोरी की अफवाहों पर पुलिस बेहद संजीदा है। बुधवार सुबह स्कूल से चोरी-छिपे भागे बच्चे को पकड़कर ला रही चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी (आया) को बच्चा चोर समझ पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली में पूछताछ के बाद सच सामने आने पर उसे छोड़ दिया।


सदर क्षेत्र के लोकनगर निवासी पांच वर्षीय छात्र बड़ा चौराहा स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचा। 11 बजे करीब वह चोरी से स्कूल से भाग निकला। आया की नजर पड़ी तो उसने दौड़कर बड़ा चौराहा पर पकड़ लिया और उसे स्कूल ले जाने लगी। बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया तो चौराहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और ई-रिक्शा से कोतवाली लेकर पहुंचे। 


महिला ने पुलिस को सच बताया तो स्कूल के अध्यापकों व बच्चे के स्वजन को बुलाया। महिला की बात सही निकलने पर पुलिस ने उसे जाने दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं