दूध गरम करते समय निकली आग की चपेट में आई युवती इलाज के दौरान मृत्यु
Shri Ramjanki Times/Anuj Shukla
Asoha Unnao. दूध गरम करते समय निकली आग की चपेट में आई युवती इलाज के दौरान मृत्यु । थाना क्षेत्र के केवनी गांव निवासी संध्या 32 वर्ष पत्नी रोहित त्रिवेदी कल शाम को घर में खाना बनाने वाली भत्थी मे बच्चो का दूध गरम कर रही थी कि अचानक धोती मे आग पकड़ ली जब तक संभलती संभलती तब आग पूरे शरीर मे दौड़ गई , आग व चीख पुकार सुन उसके पति रोहित व अन्य परिवारिक सदस्य दौड़े और आज बुझाए तब तक संध्या बुरी तरह झुलस गई थी परिवार के लोग घायल संध्या को जुनावगंज स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए जहा राहत न मिलने पर परीवारी जन मोहन लाल गंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए जहां डाक्टरों ने जवाब दे दिया , पी जी आई ले जाते समय रास्ते में संध्या की मौत हो गई ।
मृत्यु का समाचार मिलते ही बिधूना कानपुर निवासी पिता रामनरायण व माता सावित्री देवी भी घटना स्थल केक्नी गांव पहुंची । वहीं मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक संध्या अपने पिछे दो पुत्रियां श्रेया 6 व प्रिया 2 वर्ष छोड़ गई है । मृतक के पिता रामनारायण ने स्थानीय थाने में आकस्मिक घटना की तहरीर दी है ।

कोई टिप्पणी नहीं