Breaking News

CM योगी ने राम नाईक और हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों का किया विमोचन किया

Shri Ramjanki Times

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में पूर्व राज्यपाल राम नाईक द्वारा लिखित पुस्तक ‘कर्म योद्धा’ और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा लिखित ‘रचनावली’ का विमोचन किया।



10 खंडों में लिखित पुस्तक रचनावली में दशकों पुरानी भारत की परम्परा, साहित्य, वेद पुराण और राजनीति का समागम है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित अब तक 32 पुस्तकें लिख चुके हैं।

इस मौके पर पांच मुख्यमंत्रियों के विधानसभा में भाषण पर आधारित पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में भाषण पर आधारित संकल्प एवं संचल्प शीर्षक से पुस्तक है।

इसके अलावा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों पर आधारित उप्र विधानसभा में राजनाथ सिंह, उप्र विधानसभा में कल्याण सिंह, उप्र विधानसभा में राम प्रकाश, उप्र विधानसभा में चौधरी चरण सिंह के भाषणों पर आधारित पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, नवनीत सहगल, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं