Shri Ramjanki Times/ Anuj Shukla
Asoha Unnao. विकास खंड की मनिकापुर ग्राम पंचायत में पशु आश्रय स्थल निर्माणधीन है । खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह एवम् पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ०पी० के० गुप्ता , ग्राम पंचायत अधिकारी ओ०पी०पटेल ने निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल को देखा साथ निराश्रित गौवनशीय पशुओं को गांव से मुक्त करने के अभियान के तहत 21 अनेरू जानवरो को पशु आश्रय स्थल मनिकापुर मे ग्राम प्रधान कि देख रेख़ में बन्द करवाया ,गौरतलब है कि मुख्य सचिव के आदेश है कि गांवों को निराश्रित पशुओं से मुक्त किया जाए और जानवरो को पशु आश्रय स्थल में बन्द कराया जाए ताकि किसानों की फसल नुकसान होने से बच सके। खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दस जनवरी तक लोगो के सहयोग से निराश्रित पशुओं को पशु आश्रय स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं