#UP_CRIME_NEWS : छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज
लखनऊ। तालकटोरा थाने में छात्रा ने दोस्त के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। राजाजीपुरम निवासी युवती ताइक्वांडो एकेडमी जाती थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2019 में एकेडमी की तरफ से पिकनिक नीलांश वॉटर पार्क में आयोजित हुई थी।
वह भी दोस्तों के साथ इसमें शामिल हुई थी। पीड़िता के अनुसार वॉटर पार्क के चेजिंग रूम में कपड़े बदलते वक्त कैंपबेल रोड निवासी आफताब कुरैशी ने उसकी वीडियो बना ली थी। जिन्हें दिखा कर वह लंबे वक्त से छात्रा को परेशान कर रहा है।
आफतबा करीब 17 हजार रुपये वसूलने के साथ छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसके बाद भी रुपयों की मांग जारी रही। मांग पूरी नहीं होने पर आफताब ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। इंस्पेक्टर तालकटोरा के अनुसार एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
SRT News के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
SRT News के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
SRT News के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
SRT News के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
SRT News के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
कोई टिप्पणी नहीं