Breaking News

#UP_CRIME_NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी

मेरठ। मेरठ में ब्रह्मपुरी के शिवशक्ति नगर में शुक्रवार को एक महिला को घर के अंदर ही हमलावर ने गोली मार दी। महिला को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी और पुलिस फोर्स अस्पताल में महिला से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  घर में कर रही थी सफाई 

शिवशक्ति नगर निवासी सलमान कि मकान के नीचे ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। सलमान शुक्रवार दोपहर दुकान पर काम कर रहा था। उनकी पत्नी आलिया ऊपर कमरे में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई तो सलमान ऊपर कमरे में पहुंचा। देखा कि आलिया के सीने में गोली लगी हुई है।

  पुलिस कर रही पूछताछ 

इसके बाद आलिया को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। इस संबंध में पुलिस भी कई लोगों से पूछताछ कर रही है।  

कोई टिप्पणी नहीं