Breaking News

#Noida_News_CRIME : दिल्ली की किशोरी से नोएडा के होटल में रेप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी


Shri Ramjanki Times
 

नोएडा। दिल्ली की रहने वाली एक किशोरी से कथित तौर पर नोएडा के होटल में बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़तिा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नोएडा थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी की रहने वाली एक किशोरी को अजय उर्फ करण नामक युवक पांच अगस्त को बहला-फुसलाकर नोएडा लाया था, जहां एक होटल में उसने किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़तिा ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस से शिकायत की थी। घटनास्थल नोएडा होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने मामले को नोएडा ट्रांसफर किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

इस बीच, थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नोएडा से अगवा किशोरी का सुराग नहीं

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी से अगवा हुई 15 वर्षीय किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती 15 अक्टूबर से लापता है। इस बाबत उसके पिता ने अवधेश नामक युवक तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।   

कोई टिप्पणी नहीं