वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा
श्री रामजानकी टाइम्स/अनुज शुक्ला
असोहा उन्नाव। पावन धाम कुटीबीर बाबा मे आज कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय हनुमत रूद्र महायज्ञ प्रारम्भ हो गया। नैमिष धाम से पधारे यज्ञाचार्य विनोदाचारी ने अयोध्या धाम से आए पुरोहितों के साथ वैदिक रीति से यजमानों का शुद्धिकरण करते हुए कलश यात्रा आरंभ की , कलश यात्रा कुटीबीर बाबा से चल कर असोहा स्थित डेहवा देवी मंदिर होकर क्षेत्र के नेवादा , इस्लाम नगर , भाऊमऊ , सेमरी , निमैचा , अजयपुर गाँव होते हुए सई
नदी स्थित देवल मुनि आश्रम पहुंची वहां से विधि विधान द्वारा कलश मे जल भर के पुन: यज्ञ स्थल पर आई । कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहनों से क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । आयोजक संजय शुक्ल ने बताया कि आज शाम से मानस वेदांत संत सम्मेलन में प्रयाग , हरिद्वार व बनारस से आए सन्तो द्वारा राम कथा का श्रवण होगा साथ कलश यात्रा में आए सभी क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट किया । लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
कोई टिप्पणी नहीं