रामलीला में बाल कलाकारों का सजीव मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
Shri Ramjanki Times
पुरवा उन्नाव। श्रीराम रामलीला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें अन्तिम दिन बाल कलाकारों ने सुन्दर व सजीव मंचन किया।
पुरवा कस्बे की सबसे पुरानी राम लीला के संरक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि शारदीय नवरात्र के समाप्ति बाद मोहल्ला बेगमगंज में हनुमान मंदिर पर रामलीला भक्तों के जन सहयोग से होती आ रही है। अन्तिम दिवस की रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक के जनप्रतिनिधि संतोष सिंह, ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी व प्रधान संघ अध्यक्ष जनप्रतिनिधि अमित त्रिवेदी द्वारा भगवान गणेश की आरती कर लीला का शुभारंभ किया गया।
रामलीला में राम का अभिनय सत्य कुशवाहा, लक्ष्मण बृजेन्द्र कुशवाहा हनुमान के रोल में जिन्होंने अपने जीवन के लगभग पैंतीस बसंत रामलीला में हनुमान का उनका मुख्य किरदार निभाया। आशुतोष त्रिपाठी उर्फ मुखिया पेशे से पशु चिकित्सक हैं ।लेकिन क्षेत्र में जब कहीं भी रामलीला का आयोजन होता है तब उनको अभिनय के लिए अवश्य बुलाया जाता है। मुखिया एक चतुर्मुखी कलाकार हैं।अंगद का अभिनय मयंक कुशवाहा उर्फ अनुपम व रावण का डब्बू यादव के द्वारा रामलीला का सुंदर मंचन किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष हिमांशू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अन्शू गुप्ता ,संरक्षक रामकुमार गुप्ता, , मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, कपिल त्रिपाठी धर्मसिंह घायल व रजनीश सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं