Breaking News

100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन, योगी ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Shri Ramjanki Times

लखनऊ। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी वैक्सीनेशन ड्राइव का जायजा लेने निरालानगर के सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया। वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। यहां अब तक 12.21 करोड़ से अधिक लोग वैक्सीन ले चुके हैं। फुल वैक्सिनेटेड यानी दोनों डोज लेने वालों की तादाद करीब 2 करोड़ 78 लाख है। 9.32 करोड़ वैक्सिनेशन डोज के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर काबिज है। फुल वैक्सीनेशन में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। यहां दोनों डोज लेने वालों की संख्या 2.88 करोड़ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

कोई टिप्पणी नहीं