आज से जिले में घूम कर आंखों का इलाज करेगी मोबाइल आई वैन
उन्नाव। जिले के आँखों के मरीजों की सुविधा हेतु पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी द्वारा सीतापुर आई हास्पिटल को दान दी गई मोबाइल आई वैन को दिनांक 19.08.21 को दोपहर 11:30 बजे श्री ह्रदय नरायन धवन चैरीटेबल ट्रस्ट के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए मोबाइल आई वैन के संचालन का शुभारम्भ किया जायेगा।
उक्त अवसर पर सीतापुर आई हास्पिटल की मुख्य चिकित्साधिकारी कर्नल डा0 मधू भदौरिया भी उपस्थित रहेगीं।
कोई टिप्पणी नहीं