किशोर के निजी अंग में भर दिया प्रेशर एयर-गंभीर
श्री रामजानकी टाइम्स
बाराबंकी। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक मजदूर ने किशोर के निजी अंग में प्रेशर एयर भर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ी गई और बेहोश होकर गिर गया। हालत गंभीर होने पर अन्य साथियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मजदूर नाबालिग बताए जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ठकुरामऊ के एक व्यक्ति ने कुर्सी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मिनरल वाटर की कंपनी में उसका 13 वर्षीय पुत्र काम करता है। गुरुवार शाम को वह ड्यूटी पर गया था। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद एक साथी से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच उसके साथ काम कर रहे एक मजदूर ने उसके पुत्र के निजी अंग में प्रेशर एयर भर दिया। इससे वह बेहोश होकर फैक्ट्री में ही गिर गया। अन्य साथियों ने उसके पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पीड़ति के पिता ने शुक्रवार सुबह थाने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाल श्रम पर नहीं लग पा रही रोक : गुरुवार को हुई घटना में पीड़ति और आरोपित दोनों ही नाबालिग बताए जाते हैं। इससे बाल श्रम रोकने के प्रशासनिक प्रयासों की हकीकत सामने आ गई है। फैक्ट्री में इन बाल श्रमिकों से किसकी अनुमति से कार्य करवाया जा रहा था। इसका जवाब किसी जिम्मेदार के पास नहीं है। बाल श्रम परिवर्तन अधिकारी यशवीर सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार करते हुए बताया कि प्रकरण की जांच करवाई करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं