मंगत खेड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष का हुआ स्वागत।
श्री रामजानकी टाइम्स
बिछिया। जिलापंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पुरवा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम आगमन पर मंगतखेड़ा ग्राम में पहली बार आई शकुन सिंह व उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह का लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने मंगतखेड़ा स्थित चौराहे पर जोरदार स्वागत किया।जिलापंचायत अध्यक्ष ने स्वागत से अभिभूत होकर क्षेत्र के समुचित क्षेत्र के विकास का आस्वाशन दिया। क्षेत्र में प्रथम आगमन को लेकर उत्साहित लोगों ने मंगतखेड़ा चौराहे पर जिला पँचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का प्रथम स्वागत हुआ। इसके पश्चात दुखहरण सिंह व राजा रघुराज प्रताप सिंह मेला व बाजार मलिक मंगत खेड़ा द्वारा मंगतखेड़ा स्थित कई वर्षों प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में पूजन पाठ आयोजित कराया गया|
हनुमान मंदिर में अध्यक्ष महोदया ने पूजन पाठ कर हनुमान जी के चरणो पर माथा टेका पूजा पाठ के पश्चात मेला बाजार मालिक राजा सिंह द्वारा शशांक शेखर सिंह का सम्मान भाव किया गया|
आचार्य दीपक मिश्रा द्वारा पूजन पाठ सफलतापूर्वक संपूर्ण कराया गया इस दौरान प्रमुख रुप से पत्रकार महोदय,दुःख हरण सिंह , राजासिंह, शैलू सिंह, बब्बूल सिंह, ननहक्के सिंह, विजय प्रताप, सूरज सिंह, विकास सिंह, आदर्श सिंह, संदीप सिंह, हर्ष, भानू,जेडी, रोहित, आदित्य, मोहित, रानू,बउवा, शुभ, रामऔतार यादव, सभाजीत, संजय, महेश, शिवशंकर, विनय, सुरेश, पप्पू,गोलू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्वागत कर्ता मौजूद रहे।
Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं