Breaking News

चुनावी रंजिश के चलते पड़ोसी की गोली मारकर हत्या


 बदायूं । 
उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार अलापुर क्षेत्र के कोडा गुर्जर में मंगलवार देर रात अनिल और उसके पड़ोसी नरवीर अपनी छतों पर थे। प्रधानी के चुनाव को लेकर हुई मामूली बहस के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच अनिल ने तमंचे से 40 वषीर्य नरसिंह के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के भाई की तहरीर पर अनिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिय गया है। पुलिस हत्यारे अनिल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


  

कोई टिप्पणी नहीं