Breaking News

छात्रा को बंधक बनाकर सामूह‍िक दुष्‍कर्म, पुलिस बोली...

श्री रामजानकी टाइम्स

मुरादाबाद। ज‍िले के ड‍िलारी में एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है। लेकिन, अभी तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना में पुलिस कुछ और कहानी बता रही है जब‍क‍ि स्‍वजन पुलिस पर मामले का अल्‍पीकरण करने का आरोप लगा रहे हैं। 

आरोप है कि गांव के ही युवक और उसके साथी छात्रा का अपहरण कर अपने घर ले गए। वहां उन्होंने कई दिन तक बंधक बनाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर डिलारी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बालिका आश्रय गृह भेज दिया, वहां से आने पर किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाई ने एसएसपी मुरादाबाद के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में लगी है।

  Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times  

कोई टिप्पणी नहीं