बेटी पैदा होने पर भरी पंचायत में दिया तीन तलाक
श्री रामजानकी टाइम्स
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव में एक विवाहिता को बेटी पैदा होने और दहेज में 5 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया और फिर भरी पंचायत में उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना नरसेना में मुकदमा दर्ज कराया है।
मारपीट भी की गई
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी सरफुद्दीन की पुत्री जीनत का निकाह जहांगीराबाद निवासी हाशिम सैफी पुत्र साबुद्दीन सैफी के साथ करीब 3 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार किया था। शादी के बाद जीनत ने एक बेटी को जन्म दिया। जिससे पति बेटा न होने दहेज की मांग पूरी न होने से खफा था। जीनत के ससुरालजनों ने उसको मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे और अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपए की मांग पूरी न करने घर से निकाल दिया। मामला महिला सैल में पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए ऊंचागांव में पंचायत बुलाई गई।
एसएसपी के आदेश पर केस
भरी पंचायत में शौहर ने पीड़िता को तीन बार तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। जिसमें एसएसपी ने नरसेना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने पीड़िता के पति हाशिम सैफी, सास आमना, ससुर साबुद्दीन, जेठानी रिजवाना, जेठ आरिफ, देवर आमिर, ननद रुमिश व नंदोई सिराज निवासी जहांगीराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर तीन तलाक और दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर जांच षुरू कर दी गई है।
Edit & Post by : Vishal Jaiswal : Shri Ramjanki Times

कोई टिप्पणी नहीं