Breaking News

छत पर सो रही महिला को बनाया हवस का शिकार

उन्नाव। कामुक दरिंदे ने रात में छत पर गहरी नींद में सो रही एक महिला को दबोच लिया और उसके साथ मुंह काला करने लगा। महिला के गुहार मचाने पर अलग चारपाई पर सो रहे पति ने दरिंदे को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।भुक्तभोगी महिला द्वारा कोत
वाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार की रात वह अपने बच्चों के साथ अपने मकान की छत पर गहरी नींद में सो रही थी। थोड़ी ही दूर पर उसका पति भी चारपाई पर सो रहा था। तभी ग्राम मुस्तफाबाद निवासी दिनेश कुमार पुत्र बहादुर चुपके से आ धमका और उसके साथ जबरन मुंह काला करने लगा। महिला के गुहार मचाये जाने पर पति की नींद खुल गई और उसने दौड़ कर दरिंदे दिनेश कुमार को दबोच लिया। बाद में पति ने ग्रामीणों की मदद से सूचना देकर बलात्कारी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दरिंदे का चालान अदालत भेजने के लिए विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है। 



कोई टिप्पणी नहीं