जम्मू में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का निर्माण शुरू
जम्मू । विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर जम्मू शहर के सिदड़ा में भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर का निर्माण रविवार को शुरू हो गया।
जम्मू पहुंचे गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार सुबह सिदड़ा में वैदिक मंत्रोचारण के बीच भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी व जम्मू पुंंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सुबह ग्यारह बजे हुए इस कार्यक्रम के दौरान वाईवी सुब्बा रेड्डी ने मंदिर व अन्य बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में केंद्रीय मंत्री व उपराज्यपाल को बताया।
केंद्रीय गृहराज्यमंत्री एयर इंडिया की फ्लाइट से रविवार सुबह सवा नौ बजे के करीब जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एसरपोर्ट पर जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जी किशन रेड्डी शहर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिद्डा के मजीन गांव के लिए रवाना हो गए थे। एक दिवसीय जम्मू दौरे पर आए रेड्डी उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान श्री बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर फैसला भी हाे सकता है। वह जम्मू में कुछ पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे।
Edit by : Vishal Jaiswal

कोई टिप्पणी नहीं