महंगे पेट्रोल-डीजल पर किसानों ने किया विराेध
लुधियाना। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ओर से मंगलवार को समराला में विशाल रोष मार्च निकाला गया।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। इस दौरान किसान 250-300 ट्रैक्टर के साथ मालवा कालेज बोंदली से निकल एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। साथ ही एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।मार्च के दौरान किसानों ने ट्रैक्टर को रस्से बांधकर खींच अपना रोष जताया।
किसानों का कहना था कि एक ओर डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़़ दी है, वहीं रोजाना खेती के लिए आठ घंटे बिजली तक नहीं मिल रही है।यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल का कहना है कि सरकार चाहे केंद्र की ओर या राज्य की। सभी सरकारें पेट्रोल डीजल, रसोई गैस पर वैट एवं एक्साइज ड्यूटी वसूल करके अपने खजाने को भरने में लगी हैं।
पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस पर वैट वसूल रही सरकारें
राजेवाल ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की ओर या राज्य की। सभी सरकारें पेट्रोल डीजल, रसोई गैस पर वैट एवं एक्साइज ड्यूटी वसूल करके अपने खजाने को भरने में लगी हैं। नतीजतन कृषि, ट्रांसपोर्ट एवं इंडस्ट्री में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है। राजेवाल ने कहा कि जबरदस्त गर्मी के बीच धान के खेतों में पानी नहीं रूकता, बिजली की रोजाना चार से पांच घंटे ही सप्लाई मिल रही है। इसे धान की खेती में मुश्किल आ रही है। महंगा डीजल खरीदने के लिए किसानों के पास पैसे नहीं हैं। इसे लेकर किसान ही नहीं आम जनता में भी भारी राेष है। यदि सरकार ने इस दिशा में राहत नहीं दी ताे लोग भड़क जाएंगे।
Edit By : Vishal Jaiswal

कोई टिप्पणी नहीं